मिशन 2027 के लिए एकजुट होकर कार्यकर्ता योद्धा की तरह करें काम : नितिन नवीन

WhatsApp Channel Join Now

गोरखपुर, 05 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को गोरखपुर प्रवास के दौरान पार्टी पदाधिकारियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों और एनडीए के घटक दलों के जनप्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठकें कर मिशन 2027 की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आपसी समन्वय को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का प्रमुख आधार बताते हुए सभी से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए संगठन सर्वोपरि है। कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, समर्पण और निस्वार्थ सेवा के बल पर ही भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर पार्टी ने पहले भी ऐतिहासिक चुनावी सफलताएं हासिल की हैं और आगे भी इसी सामूहिक प्रयास से विजय का नया इतिहास रचेगी।

उन्होंने कहा कि मिशन 2027 का चुनाव सभी कार्यकर्ताओं को योद्धा बनकर लड़ना है। प्रत्येक कार्यकर्ता विजय के संकल्प के साथ संगठन के कार्यों में जुटे और केंद्र तथा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाए। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित डबल इंजन सरकार के कार्यों को लेकर पार्टी जनता के बीच जाएगी।

नितिन नवीन ने कहा कि उत्तर प्रदेश की प्रगति और विकास में बाधा उत्पन्न करने वाली अराजकतावादी ताकतों को परास्त करने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं का परिश्रम और सरकार की उपलब्धियां पार्टी की चुनावी तैयारियों का आधार होंगी।

इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश सह-प्रभारी प्रदीप वर्मा, राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद संगीता यादव, प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्रा तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा राजेश पाण्डेय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. बच्चा पांडेय 'नवीन' ने किया। इसमें प्रदेश, क्षेत्र और जिला स्तर के प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया।

पूर्व जनप्रतिनिधियों के अनुभव और मार्गदर्शन को बताया महत्वपूर्ण

पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भाजपा के पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ नेताओं के संगठनात्मक एवं राजनीतिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि मिशन 2027 की सफलता के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की प्रगति और विकास में बाधा डालने वाली अराजकतावादी सोच को परास्त करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

उन्होंने पूर्व जनप्रतिनिधियों से कहा कि उनके व्यापक राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और मार्गदर्शन से पार्टी को आगामी चुनाव की तैयारियों में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। पूर्व जनप्रतिनिधियों के अनुभव और वर्तमान कार्यकर्ताओं के जोश के समन्वय से पार्टी अपनी रणनीति को और प्रभावी बनाएगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का अनुभव संगठन की अमूल्य पूंजी है। उनके मार्गदर्शन में कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ मिशन 2027 की तैयारियों में जुटें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में एक बार फिर डबल इंजन सरकार बनाने के लिए पार्टी पूरी मजबूती से प्रयास करेगी।

एनडीए के घटक दलों के जनप्रतिनिधियों से भी किया संवाद

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने एनडीए के घटक दलों के जनप्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की। इस दौरान गठबंधन की एकजुटता, आपसी समन्वय और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी घटक दलों को साझा उद्देश्य और बेहतर तालमेल के साथ कार्य करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रदेश में फिर सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरेगा और जीत की हैट्रिक लगाने का लक्ष्य लेकर काम करेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773159 Articles

Share this story