भाजपा की बैठक में आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा की बैठक में आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा


नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्रियों के साथ गुरुवार को बैठक की। बैठक में आगामी कार्ययोजना और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और पार्टी की भावी रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के बाद भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि आज पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय महामंत्रियों के साथ बैठक कर आगामी कार्ययोजना एवं संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768629 Articles

Share this story