भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन को बांधी राखी

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन को बांधी राखी


नई दिल्ली, 28 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को रक्षा बंधन के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पर पहुंचकर राखी बांधी। इस मौके पर उन्होंने स्नेह और विश्वास के इस पवित्र रिश्ते को मजबूत करने का संदेश दिया।

राखी बंधवाने के बाद नितिन नवीन ने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि यह विश्वास और स्नेह का एक पवित्र धागा है। उन्होंने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर पहुंचकर राखी बांधने वाली सभी कार्यकर्ताओं के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की और सभी को शुभकामनाएं दीं।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / सौरव राय

Share this story