सांसद बिमोल अकोइजम के मामले में रुख स्पष्ट करे कांग्रेसः भाजपा

WhatsApp Channel Join Now
सांसद बिमोल अकोइजम के मामले में रुख स्पष्ट करे कांग्रेसः भाजपा


नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (हि.स.)।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा ने सोमवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के बर्खास्त प्राध्यापक और कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम पर छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कांग्रेस नेतृत्व से इस मामले पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की।

भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली की महिलाएं राहुल से सवाल पूछने आई हैं कि मणिपुर से कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम के खिलाफ जेएनयू के 11 छात्राओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। विश्वविद्यालय की एक समिति ने आरोपों को सही पाया और इसके बाद प्राध्यापक को जेएनयू से बाहर कर दिया।

मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली की महिलाएं कांग्रेस से पूछना चाहती हैं कि महिलाओं के अपमान के मुद्दे पर पार्टी चुप क्यों है। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व से इस मामले पर जवाब देने की मांग की।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759280 Articles

Share this story