पटना जंक्शन स्थित हनुमान मंदिर में जेपी नड्डा ने की पूजा-अर्चना, देश और बिहार की समृद्धि की कामना

WhatsApp Channel Join Now
पटना जंक्शन स्थित हनुमान मंदिर में जेपी नड्डा ने की पूजा-अर्चना, देश और बिहार की समृद्धि की कामना


पटना जंक्शन स्थित हनुमान मंदिर में जेपी नड्डा ने की पूजा-अर्चना, देश और बिहार की समृद्धि की कामना


पटना, 25 जून (हि.स.)। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने गुरुवार को पटना जंक्शन स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे।

मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान नेताओं ने संकटमोचन भगवान हनुमान के समक्ष देश और बिहार की सुख-समृद्धि, शांति, विकास तथा जनकल्याण की कामना की। उन्होंने प्रदेश की निरंतर प्रगति, सामाजिक समरसता और नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला। पूजा-अर्चना के बाद नेताओं ने भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया और राष्ट्र सेवा तथा जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी बिहार की उन्नति, विकास और समृद्धि के लिए मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनता के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर देश के प्रमुख हनुमान मंदिरों में से एक माना जाता है और यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। विशेष अवसरों पर देश-प्रदेश के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति भी यहां आकर पूजा-अर्चना करते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Share this story