गुजरात भाजपा अध्यक्ष के कथित बयान पर राहुल-प्रियंका ने जताई आपत्ति

WhatsApp Channel Join Now
गुजरात भाजपा अध्यक्ष के कथित बयान पर राहुल-प्रियंका ने जताई आपत्ति


नई दिल्ली, 03 मई (हि.स.)। गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा के बनासकांठा में एक सभा के दौरान कांग्रेस सांसद गेनीबेन ठाकोर पर दिए कथित बयान पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने इस टिप्पणी की निंदा करते हुए इसे महिलाओं के प्रति अपमानजनक बताया है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा कि यह टिप्पणी न केवल शर्मनाक है बल्कि पार्टी की महिला-विरोधी सोच को भी दर्शाती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान की बात करने के बावजूद इस तरह की घटनाओं पर प्रधानमंत्री की चुप्पी चिंताजनक है।

वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस कथित टिप्पणी की निंदा करते हुए इसे शर्मनाक और अपमानजनक बताया। उन्होंने कांग्रेस सांसद गेनीबेन ठाकोर के समर्थन में कहा कि वह उनके संघर्ष से परिचित हैं और इस मुद्दे पर उनके साथ खड़ी हैं। महिलाओं के सम्मान से जुड़े ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Share this story