भाजपा की बैठक कल, विपक्ष के खिलाफ रणनीति पर हो सकती है चर्चा

WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिवों की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार सुबह 10 बजे भाजपा के केंद्रीय मुख्यालय में आयोजित की गयी है। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में देश के मौजूदा राजनीतिक हालात और मुख्य चुनाव आयुक्त एवं एसआईआर के खिलाफ विपक्ष के अभियान को लेकर आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हो सकती है।

पार्टी सूत्रों ने बुधवार को बताया कि बैठक में विपक्ष की ओर से चलाए जा रहे राजनीतिक कार्यक्रमों और उनके प्रभाव को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बीच पार्टी की रणनीति, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने की तैयारियों पर चर्चा होगी। इसके अलावा पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां भी बैठक का एक प्रमुख एजेंडा है।

भाजपा नेतृत्व इस बैठक के जरिए आगामी चुनावों और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करने पर जोर दे सकता है। बैठक में होने वाले विचार-विमर्श के आधार पर पार्टी की आगे की रणनीति और संगठनात्मक गतिविधियों की दिशा तय किए जाने की उम्मीद है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / सौरव राय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768476 Articles

Share this story