भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुंबई में की भगवान गणेश की पूजा-अर्चना

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुंबई में की भगवान गणेश की पूजा-अर्चना


मुंबई, 26 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को मुंबई में कई गणेशोत्सव मंडल के पांडाल में जाकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। इसके बाद नड्डा ने राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी पर भी विचार विमर्श किया।

जेपी नड्डा मंगलवार को सुबह मुंबई के मशहूर लालबाग का राजा गणेशोत्सव मंडल के पांडाल में जाकर भगवान गणेश का दर्शन किया। इसके बाद नड्डा गिरगांव में पिछले 138 साल से लगातार प्रतिस्थापित गणेशोत्सव मंडल में गए और वहां भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। इसके बाद नड्डा ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष सेलार और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर जाकर भगवान गणेश की पूजा अर्चना की।

देवेंद्र फडणवीस के शासकीय आवास पर जेपी नड्डा में आगामी चुनाव के मद्देनजर महाराष्ट्र के राजनीतिक हालात का जायजा लिया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर/सुनीत

Share this story