विष्णु देव साय ने की नितिन नवीन से मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
विष्णु देव साय ने की नितिन नवीन से मुलाकात


नई दिल्ली, 02 अक्टूबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की।

सूत्राें के अनुसार इस

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन की पहलों की जानकारी साझा की। उन्होंने प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे विकास, रोजगार के अवसरों और जनहित से जुड़ी योजनाओं की प्रगति से भी अवगत कराया।

इस मौके पर

मुख्यमंत्री ने बस्तर सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में विकास को गति देने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के विकास और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच लंबे समय से चले आ रहे महानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में गुरुवार को कर्तव्य भवन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भाग लिया था। बैठक में दोनों राज्यों ने अपना-अपना पक्ष रखा और इस मसले के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए तकनीकी बातचीत जारी रखने पर सहमति जताई थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Share this story