सेवा दूत अभियान प्रधानमंत्री के सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा : हरीश द्विवेदी

WhatsApp Channel Join Now

पटना, 25 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार भाजपा के संगठन प्रभारी हरीश द्विवेदी ने पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित ‘सेवा दूत’ अभियान की कार्यशाला को बुधवार संबोधित करते हुए कहा कि सेवा दूत अभियान प्रधानमंत्री के सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा ।

हरीश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। ‘सेवा दूत’ अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री के सेवा भाव, विचारों और जनकल्याणकारी कार्यों के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लेना है।

द्विवेदी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा और समर्पण की भावना से समाज के बीच कार्य करता है। ‘सेवा दूत’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा को जनआंदोलन बनाने का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ इस अभियान को सफल बनाएं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं प्रधानमंत्री के सेवा संदेश को घर-घर तक पहुंचाएं।

इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं बिहार के सह प्रभारी रोहन गुप्ता तथा प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया उपस्थित रहे।

कार्यशाला में बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, प्रदेश महामंत्री नितिन अभिषेक, विधायक संजय गुप्ता एवं विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद चौधरी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782905 Articles

Share this story