भूटान के ऊर्जा मंत्री के साथ भूपेंद्र यादव की बैठक, पर्वतीय संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा सहयोग पर चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
भूटान के ऊर्जा मंत्री के साथ भूपेंद्र यादव की बैठक, पर्वतीय संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा सहयोग पर चर्चा


नई दिल्ली, 20 नवंबर (हि.स.)। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने तुर्किये के अंताल्या में आयोजित कोप31 सम्मेलन से इतर भूटान के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो सोनम ताशी के साथ बैठक की।

जिसमें पर्वतीय संरक्षण और स्वच्छ उर्जा सहयोग पर चर्चा की गई।

केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक्स पर बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि दोनों पक्षों ने जलवायु वार्ताओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों की जलवायु सहनशीलता बढ़ाने, जैव विविधता संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि भारत और भूटान के बीच मित्रता एवं सहयोग के विशिष्ट संबंधों को आधार बनाकर इन क्षेत्रों में आपसी साझेदारी को और मजबूत किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780567 Articles

Share this story