भारतीय मजदूर संघ ने मनाई भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती

भारतीय मजदूर संघ ने मनाई भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती


नई दिल्ली, 17 सितंबर (हि.स.)।भारतीय मजदूर संघ ने कामगारों के अराध्य भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती समारोह बड़ी धूम से मनाया गया। दिल्ली की सभी जिला इकाई में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई। भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष अनीस मिश्रा व महामंत्री डॉ दीपेंद्र चाहर ने विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में सभी श्रमिक भाई-बहनों को शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस मौके पर डॉ दीपेंद्र चाहर ने बताया कि केजरीवाल सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के विरोध में दिल्ली के संगठित व असंगठित मजदूर 11 अक्टूबर को दिल्ली सचिवालय पर विशाल प्रदर्शन करने जा रहा है, कार्यक्रम में दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ के महामंत्री इंद्रजीत सचदेवा, दिल्ली परिवहन मजदूर संघ के महामंत्री बिजेंद्र सिंह , भवन निर्माण मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री जंग बहादुर , आंगनवाडी महासंघ की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पुष्पा जी, रेहड़ी पटरी संघ के संयोजक सुबोध गुप्ता,दिल्ली प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मूलचंद,दिल्ली हॉस्पिटल अस्थाई कर्मचारी संघ के मनीष सांखला ने आन्दोलन को सफल बनाने की योजना तैयार की, आने वाले दिनों में सभी 11 अक्टूबर के श्रमिक आंदोलन को विभिन्न माध्यम से जन सम्पर्क कर जन आंदोलन बनाया जायेगा।

कार्यक्रम में नई दिल्ली नगर पालिका परिषद, भारतीय संचार निगम लिमिटेड, बॉयलर अटेंडेंट संघ, भारतीय रेलवे, दिल्ली नगर निगम, भारतीय डाक विभाग, भारतीय जीवन बीमा निगम, सीएमएस सुरक्षा कर्मी, दिल्ली विकास प्राधिकरण, बैक ऑफिसर सहित विभिन्न क्षेत्रों से प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ विजयलक्ष्मी/प्रभात

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story