भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर मायावती ने दी प्रतिक्रिया

WhatsApp Channel Join Now
भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर मायावती ने दी प्रतिक्रिया


लखनऊ, 03 फरवरी (हि.स.)। अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर लगाए गये पारस्परिक टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। इसको लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बसपा प्रमुख ने सोशल मीडिया के अधिकारी अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि भारत और अमेरिका के बीच अनेक शर्तों के साथ आपसी समझाैते के बाद अमेरिका ने 18 प्रतिशत टैरिफ लगाये जाने की खबर कितनी देश व जनहित में है। इसके सम्बन्ध में समुचित जानकारी के अभाव में तत्काल कोई आकलन करना जल्दबाजी होगी। क्योंकि इस पर जमीनी अमल होने के बाद ही यह सही से मालूम हो पायेगा कि इससे देश के खासकर बहुजनों, गरीबों, मजदूरों, किसानों व महिलाओं आदि का क्या भला होगा। वैसे तो यह बेहतर होता कि इसके सम्बन्ध में सरकार द्वारा संसद के सत्र के दौरान ही विस्तार से बताया जाता, ताकि लोगों को सही-सही जानकारी मिल पाती।

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story