माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी पर डाक टिकट जारी

WhatsApp Channel Join Now
माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी पर डाक टिकट जारी


नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (हि.स.)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी के अवसर पर उनकी स्मृति में डाक टिकट का विमोचन किया। गायत्री परिवार, हरिद्वार की ओर से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में डाक टिकट जारी किया गया।

डाक विभाग ने अनुसार इस अवसर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने माता भगवती देवी शर्मा को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन प्रेम, स्नेह, सेवा और मातृत्व का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने गुरुदेव की साधना और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सिंधिया ने कहा कि गायत्री परिवार केवल आध्यात्मिक संगठन नहीं, बल्कि व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण की सतत यात्रा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्ष 2026 गायत्री परिवार के लिए तीन ऐतिहासिक शताब्दियों का त्रिवेणी संगम है। इसमें अखंड दीपक के प्रज्वलन के 100 वर्ष, माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी और गुरुदेव की साधना के आरंभ के 100 वर्ष शामिल हैं।

उन्होंने महिला सशक्तीकरण, सामाजिक समरसता और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को विकसित भारत के निर्माण के महत्वपूर्ण आधार बताया। सिंधिया ने कहा कि माता जी के आदर्श आज भी करोड़ों लोगों को सेवा, संवेदना और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। कार्यक्रम में डॉ. चिन्मय पंड्या सहित देश-विदेश से बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के श्रद्धालु उपस्थित रहे।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769943 Articles

Share this story