बंगाल उपचुनाव : दोपहर एक बजे तक नंदीग्राम में 60.32 और रेजीनगर में 56.43 फ़ीसदी वोट

WhatsApp Channel Join Now
बंगाल उपचुनाव : दोपहर एक बजे तक नंदीग्राम में 60.32 और रेजीनगर में 56.43 फ़ीसदी वोट


कोलकाता, 06 अक्टूबर (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की दो चर्चित विधानसभा सीट पूर्व मेदिनीपुर की नंदीग्राम और मुर्शिदाबाद की रेजीनगर पर मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उपचुनाव का मतदान जारी है। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दोपहर एक बजे तक दोनों ही क्षेत्रों में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। दोपहर एक बजे तक नंदीग्राम में 60.32 प्रतिशत और रेजीनगर में 56.43 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव यहां के विधायकों द्वारा सीटें खाली करने के कारण हो रहा है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से जीत हासिल की थी। बाद में उन्होंने भवानीपुर सीट को अपने पास रखते हुए नंदीग्राम सीट से इस्तीफा दे दिया था।

दूसरी ओर, रेजीनगर विधानसभा सीट से निर्वाचित हुमायूं कबीर ने भी दो सीटों (रेजीनगर और नाओदा) से जीत दर्ज की थी, जिसके बाद उन्होंने नाओदा सीट अपने पास रखी और रेजीनगर सीट छोड़ दी। नतीजतन, निर्वाचन आयोग को इन दोनों रिक्त सीटों पर उपचुनाव कराना पड़ा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ओम पराशर

Share this story