बांग्लादेश की राजधानी ढाका के अगरगांव मेट्रो रेल स्टेशन में बम विस्फोट

WhatsApp Channel Join Now
बांग्लादेश की राजधानी ढाका के अगरगांव मेट्रो रेल स्टेशन में बम विस्फोट


बांग्लादेश की राजधानी ढाका के अगरगांव मेट्रो रेल स्टेशन में बम विस्फोट


ढाका (बांग्लादेश), 03 नवंबर (हि.स.)। देश की राजधानी ढाका के अगरगांव मेट्रो रेल स्टेशन में बम विस्फोट होने खलबली मच गई। यह घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। यह देसी बम बताया गया है।

ढाका ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, शेर-ए-बांग्ला नगर थाना प्रभारी मुनिरुल इस्लाम ने बताया कि रात 8:30 बजे के कुछ देर बाद धमाके की खबर मिलने पर पुलिस अगरगांव मेट्रो रेल स्टेशन पहुंची। उन्होंने कहा, मौके पर पहुंचने पर हमें पता चला कि उपद्रवियों ने एक 'कॉकटेल बम' (देसी बम) फोड़ा और वहां से भाग गए।

उन्होंने बताया कि धमाके करने वाले लोगों की पहचान करने के लिए पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771391 Articles

Share this story