बस्तर के अधिकांश क्षेत्र लाल आंतक से मुक्तः अमित शाह

WhatsApp Channel Join Now
बस्तर के अधिकांश क्षेत्र लाल आंतक से मुक्तः अमित शाह


बस्तर के अधिकांश क्षेत्र लाल आंतक से मुक्तः अमित शाह


बस्तर के अधिकांश क्षेत्र लाल आंतक से मुक्तः अमित शाह


दंतेवाड़ा/रायपुर, 05 अप्रैल (हि.स.)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि बस्तर के अधिकांश क्षेत्र लाल आंतक से मुक्त हो गए है, इसमें जवानों की मुख्य भूमिका है। उन्होंने बस्तर में नक्सल मोर्चे पर दिन-रात माओवादियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाने वाले जवानों और अधिकारियों से मुलाकात के बाद दंतेवाड़ा में आज पत्रकारों से यह दावा किया।

बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ कार्य करने वाले बस्तर फाइटर, कोबरा बटालियन, डीआरजी, एसटीएफ और पुलिस बल के जवानों के साथ अमित शाह ने हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। अमित शाह ने जवानों के साथ सीधा संवाद किया। उन्होंने अपने ऑपरेशन की जानकारी दी और क्षेत्र में शांति के प्रयास किए शासन की नीतियों और विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने जवानों का हौसला बढ़ाया।

अमित ने कहा कि बस्तर संभाग एक समय लाल आंतक से जाना जाता था, आज यहां जनजातियों की सांस्कृतिक विरासत से सम्बंधित बस्तर पण्डुम कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। यह जवानों के साहस और पराक्रम के कारण ही संभव हो सका है। आज बस्तर के अधिकांश क्षेत्र लाल आंतक से मुक्त हो गए है और विकास की ओर अग्रसर है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बस्तर पण्डुम कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री के साथ बस्तर क्षेत्र के स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लिया। इन व्यंजनों झुडूंग दाल, कोसरा खीर, सैगोड़ा की सब्जी, सुरन की सब्जी, मूंग दाल, खट्टा भाजी, मल्टी मिलेट खिछरी इत्यादि शामिल थे। अमित शाह ने बस्तर की संस्कृति, बोली, गान, वाद्य यंत्र, पेय पदार्थ, भोजन, नृत्य को लेकर लगाईं गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा

Share this story