मप्र के जबलपुर में बरगी डैम में क्रूज पलटा, 40 यात्रियों में 35 को बचाया, पांच लापता

WhatsApp Channel Join Now
मप्र के जबलपुर में बरगी डैम में क्रूज पलटा, 40 यात्रियों में 35 को बचाया, पांच लापता


जबलपुर, 30 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी क्षेत्र में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां अचानक आए तेज आंधी-तूफान के चलते एक क्रूज अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे के वक्त क्रूज पर करीब 40 लोग सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। अब तक 30 से 35 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि, अभी भी पांच लोगों के लापता होने की सूचना है, जिनकी तलाश जारी है।

लापता लोगों की खोज के लिए गोताखोरों और बचाव दलों को तैनात किया गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और एसपी संपत उपाध्याय समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन ने खोज अभियान को और तेज कर दिया है, ताकि लापता लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Share this story