भाजपा नेता बलबीर पुंज की अस्थियां हरिद्वार में गंगा में विसर्जित

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा नेता बलबीर पुंज की अस्थियां हरिद्वार में गंगा में विसर्जित


हरिद्वार, 21 अप्रैल (हि.स.)। वरिष्ठ लेखक, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद बलबीर पुंज की अस्थियां मंगलवार को हरिद्वार में विधि-विधान के साथ गंगा में विसर्जित की गईं। कनखल स्थित सती घाट पर अस्थि विसर्जन के समय परिजनों के साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।सती घाट पर अस्थि कलश लेकर पहुंचे परिजनों ने पूरे धार्मिक विधि-विधान के साथ गंगा में अस्थियां प्रवाहित कर उनकी आत्मा की शांति एवं मोक्ष की कामना की।श्रद्धांजलि देते हुए सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बलबीर पुंज एक राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर लेखक और अनुभवी राजनेता थे। उनके विचारों और लेखनी से पार्टी और समाज को निरंतर मार्गदर्शन मिलता रहा।कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।पूर्व राज्यसभा सांसद बलबीर पुंज का शनिवार को 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story