लखनऊ में होगी बजरंग दल की अखिल भारतीय बैठक

WhatsApp Channel Join Now
लखनऊ में होगी बजरंग दल की अखिल भारतीय बैठक


लखनऊ में होगी बजरंग दल की अखिल भारतीय बैठक


लखनऊ,04 फरवरी (हि.स.)। बजरंग दल की दो दिवसीय अखिल भारतीय बैठक आगामी 07 व 08 फरवरी को लखनऊ के एसआर इंस्टीट्यूट में होगी। इस बैठक में देश के सभी क्षेत्र व 47 प्रान्तों के संयोजक, सह संयोजक सहित 250 प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक के उद्घाटन सत्र में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के केन्द्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे, रंगमहल मंदिर अयोध्या के महंत राम शरण दास महराज, बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापति और सह संयोजक विवेक कुलकर्णी उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी बजरंग दल के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र संयोजक पूर्णेन्दु ने बुधवार को दी।

क्षेत्र संयोजक पूर्णेन्दु ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि​ प्रयागराज व अयोध्या में बैठक हो चुकी हैं लेकिन लखनऊ में बजरंग दल की अखिल भारतीय बैठक पहली बार हो रही है। बैठक में प्रान्त संयोजक व सह संयोजक के अलावा बजरंग दल के सभी आयामों के प्रान्त प्रमुखों को भी बुलाया गया है।

बैठक में बजरंग दल के सभी आयामों के साथ संगठनात्मक चर्चा के अलावा आगामी कार्यक्रमों व अभियानों के बारे में चिंतन मंथन होगा।

विश्व हिन्दू परिषद अवध प्रान्त के प्रान्त संगठन मंत्री विजय प्रताप ने बैठक की तैयारी की दृष्टि से विहिप के प्रान्तीय कार्यालय श्रीराम भवन में कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को बैठक की। उन्होंने प्रमुख कार्यकर्ताओं को अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी है।

छह माह पहले किशन प्रजापति को बजरंग दल का राष्ट्रीय संयोजक और विवेक कुलकर्णी को सह संयोजक बनाया गया है। दोनों पदाधिकारियों के नवीन दायित्व की घोषणा के बाद होनी वाली यह पहली अखिल भारतीय बैठक है।------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story