राम मंदिर चढ़ावा विवादः चंपत राय और अनिल मिश्र के इस्तीफे को विहिप ने बताया अफवाह

WhatsApp Channel Join Now
राम मंदिर चढ़ावा विवादः चंपत राय और अनिल मिश्र के इस्तीफे को विहिप ने बताया अफवाह


लखनऊ, 26 जून (हि.स.)। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने राम मंदिर चढ़ावा विवाद प्रकरण में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा के इस्तीफे की खबरों को अफवाह बताया है।

विहिप के प्रवक्ता अंबरीष सिंह ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्र ने पदों से त्यागपत्र नहीं दिया है, यह केवल एक अफवाह है। विहिप नेता के अनुसार त्यागपत्र दिए जाने के समाचार पूरी तरह से बेबुनियाद हैं।

उल्लेखनीय है कि रामनगरी अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दान-चढ़ावे में गड़बड़ी की जांच कर रही एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट आने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उन्हें जेल भी भेज दिया गया। इस बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा द्वारा अपने-अपने पदों से त्यागपत्र दिए जाने के समाचार सुर्खियों में हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शिव सिंह

Share this story