श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में शिव मंदिर के शिखर पर मुख्यमंत्री योगी ने किया ध्वजारोहण

WhatsApp Channel Join Now
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में शिव मंदिर के शिखर पर मुख्यमंत्री योगी ने किया ध्वजारोहण


श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में शिव मंदिर के शिखर पर मुख्यमंत्री योगी ने किया ध्वजारोहण


अयोध्या, 29 अप्रैल (हि.स.)। अयाेध्या में बुधवार काे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में शिव मंदिर के शिखर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्म ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने जन्मभूमि परिसर में राम भक्तों संबोधित भी किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद शिव मंदिर में भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

इस दौरान वैदिक आचार्यों की उपस्थिति में पूरे धार्मिक अनुष्ठान को परंपरागत तरीके से सम्पन्न कराया गया। इस आयोजन ने 29 अप्रैल को राम मंदिर के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन के रूप में स्थापित कर दिया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अब देश और दुनिया में लोग उन्हें देखते ही “जय श्री राम” का उद्घोष करते हैं, जो बदलते सामाजिक-धार्मिक वातावरण का प्रतीक है। राम मंदिर परिसर में निर्मित अन्य उपमंदिरों में भी ध्वज आरोहण की प्रक्रिया जारी है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिन्दू परिषद, भाजपा सहित कई संत-महंतों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला, वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

Share this story