रामजन्मभूमि मंदिर में राम परिवार की प्रथम वर्षगांठ पर यज्ञशाला में होगा विशेष धार्मिक अनुष्ठान

WhatsApp Channel Join Now
रामजन्मभूमि मंदिर में राम परिवार की प्रथम वर्षगांठ पर यज्ञशाला में होगा विशेष धार्मिक अनुष्ठान


- राम परिवार को पहनाए जाएंगे नवीन वस्त्र, लगेगा 56 भोग, बाल्मीकि रामायण का होगा पारायण

अयोध्या, 25 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राम नगरी अयाेध्या में राम मंदिर के प्रथम तल पर स्थापित राम परिवार की स्थापना की प्रथम वर्षगांठ मंगलवार को गंगा दशहरा पर आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर राम मंदिर में विशेष हवन-पूजन, भक्ति-उल्लास से राम मंदिर सराबोर होगा। कार्यक्रम एक सादे समारोह में होगा ।

पिछले वर्ष गंगा दशहरे के मौके पर ही शेषावतार व परकोटा में बने 6 मंदिरों की भी स्थापना हुई थी । प्रथम वर्षगांठ के मौके पर राम मंदिर यज्ञशाला में विशेष धार्मिक अनुष्ठान होगा । राम परिवार को नवीन वस्त्र पहनाए जाएंगे , 56 भोग का भोग लगेगा, बाल्मीकि रामायण का पारायण होगा ।पिछले वर्ष 5 जून 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में राम परिवार की स्थापना हुई थी । हिंदी तिथि के अनुसार इस वर्ष कल 26 मई को गंगा दशहरा के पर्व पर प्रथम वर्षगांठ मनाया जाएगा और यज्ञशाला में विशेष धार्मिक अनुष्ठान होगा।---------

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

Share this story