बजरंग दल की ओर से श्रीराम जन्मभूमि के हनुमान मंदिर पर किया ध्वजारोहण
Apr 2, 2026, 15:18 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
अयोध्या, 02 अप्रैल (हि.स.)। हनुमान जयंती के अवसर पर गुरुवार को श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में परकोटे के दक्षिण ओर मध्य में स्थित हनुमान मंदिर पर ध्वज आरोहण किया गया। यह ध्वजारोहण बजरंग दल के संस्थापक और कई पूर्व प्रमुखों की ओर से किया गया।
बजरंग दल के संस्थापक एवं पूर्व सांसद विनय कटियार और बाद में संगठन प्रमुख रहे जयभान सिंह पवैया (मध्य प्रदेश), प्रकाश शर्मा (कानपुर) तथा सुरेन्द्र जैन (दिल्ली) ने संयुक्त रूप से हनुमान मंदिर के शिखर पर ध्वज आरोहण किया। शिखर पर उन्नीस फिट सात इंच ऊंचे दंड पर आरोहित ध्वज नौ फिट तीन इंच लंबा और चार फिट सात इंच चौड़ा है।
हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

