गुयाना के उपराष्ट्रपति डॉ.भरत जगदेव ने श्रीराम जन्मभूमि का दर्शन पूजन किया

WhatsApp Channel Join Now
गुयाना के उपराष्ट्रपति डॉ.भरत जगदेव ने श्रीराम जन्मभूमि का दर्शन पूजन किया


अयोध्या, 21 फ़रवरी (हि.स.)। भारत दौरे पर आए गुयाना के उपराष्ट्रपति डॉक्टर भरत जगदेव ने शनिवार को अयोध्या पहुंचे और श्रीराम जन्मभूमि में राम लला का दर्शन पूजन किया।

वह दर्शन के बाद तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पत राय के साथ श्रीराम जन्मभूमि परिसर का भ्रमण कर मंदिर निर्माण की भव्यता का अवलोकन किया। वह निर्माण की भव्यता निहारी और दिव्यता को आत्मसात किया। महासचित ने उन्हें लम्बे संघर्ष, आन्दोलन, न्यायालय प्रक्रिया और निर्माण संबंधी आवश्यक जानकारी दी।

भारतीय मूल के डॉ. जगदेव के पूर्वज अयोध्या से ही सटे अमेठी जिले के गांव पूरे ठाकुरैन से जुड़े रहे हैं। उप राष्ट्रपति डा. भरत जगदेव इन दिनों भारत के दौरे पर आए हैं। उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआइ इम्पैक्ट समिट-2026 में भी हिस्सा लिया है। दर्शन पूजन के बाद राम मंदिर परिसर से उनका काफिला महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ, एयरपोर्ट से गुयाना वापस जाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

Share this story