अखिलेश यादव में अयोध्या से चुनाव लड़ने की ताकत नहीं : हिमंत बिस्वा सरमा

WhatsApp Channel Join Now
अखिलेश यादव में अयोध्या से चुनाव लड़ने की ताकत नहीं : हिमंत बिस्वा सरमा


अखिलेश यादव में अयोध्या से चुनाव लड़ने की ताकत नहीं : हिमंत बिस्वा सरमा


- रामलला और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन-पूजन, कोलकाता की घटना पर जताया दुख

अयोध्या, 18 अक्टूबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनमें अयोध्या से चुनाव लड़ने की ताकत नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती से जुड़े सवाल पर उन्होंने यह टिप्पणी की।

इससे पहले हिमंत बिस्वा सरमा रविवार को अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह दूसरा अवसर होगा, जब वह रामलला के दर्शन करेंगे। इसके बाद उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया।

कोलकाता के पूजा पंडाल में हुई घटना पर दुख जताते हुए असम के मुख्यमंत्री ने इसे बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वह प्रभावित लोगों के साथ खड़े हैं। प्रभावित लोगों को चिकित्सा सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

अयोध्या में हिमंत बिस्वा सरमा के आगमन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह दिखाई दिया। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह शोक-संवेदना व्यक्त करने के लिए बस्ती जा रहे हैं।

इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंद्र यादव, अभय सिंह, चंद्रभानु पासवान, अमित सिंह चौहान, महामंत्री शैलेंद्र कोरी और परमानंद मिश्र सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763221 Articles

Share this story