अरविंद केजरीवाल ने पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान संग किया श्री राम लला का दर्शन

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान संग किया श्री राम लला का दर्शन
WhatsApp Channel Join Now
अरविंद केजरीवाल ने पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान संग किया श्री राम लला का दर्शन






-रामलला के दर्शन से हुई असीम शांति की अनुभूति : केजरीवाल

अयोध्या,12 फरवरी (हि. स.)। आम आदमी पार्टी के प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह ने सोमवार को अपने परिवार संग श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में रामलला का दर्शन किया। इस मौके पर मन्दिर में श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज रामलला का दर्शन पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, प्रभु राम का दर्शन करके असीम शांति का अनुभव मिला, बहुत अच्छा लगा, इसका वर्णन शब्दों में नहीं किया जा सकता। हमने भगवान से सबके लिए देश के लिए सुख शांति और स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की है।

उन्होंने कहा कि पूरे समाज और पूरे विश्व के लिए सौभाग्य की बात है। अयोध्या में भव्य और सुंदर मंदिर बनकर तैयार हुआ है। प्रतिदिन लाखों राम भक्त दर्शन पूजन करने आ रहे हैं, आस्था देखकर दिल गदगद हो जाता है।

धार्मिक आस्था वाला देश है भारत : भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि परिवार के साथ प्रभु राम के दर्शन हुए। लंबे समय से इच्छा थी, आज आना हुआ। भारत धार्मिक आस्था वाला देश है, कोई पर्व और कोई त्यौहार जब मनाया जाता है तो हम लोग इकट्ठे होकर मनाते हैं।

उन्होंने कहा कि पूरे परिवार संग देश में तरक्की और सबसी खुशहाली सुख, शांति और भाईचारा की प्रार्थना की है। भारत एक गुलदस्ता है और गुलदस्ते के अलग-अलग रंग है, फल फूल की अपनी सुगंध है, अयोध्या जाकर बहुत अच्छा लगा।

दोनो मुख्यमंत्री दिल्ली से चार्टर्ड प्लेन से महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुँचे और प्रोटोकॉल के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच श्रीरामलला के दर्शन पूजन किए।

हिन्दुस्थान समाचार /पवन पाण्डेय/पदुम नारायण

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story