पश्चिम बंगाल, असम में भाजपा, केरल में कांग्रेस, तमिलनाडु में टीवीके आगे
नई दिल्ली, 4 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडेचेरी के विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। इसके रुझानों में असम और पुडुचेरी में भाजपा-नीत राजग सरकार की वापसी होती दिख रही है, जबकि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भारी उलटफेर की संभावना के साथ क्रमश: भाजपा और तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) निर्णायक बढत बनाए हुए हैं। केरल में कांग्रेस-नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की सरकार बनने की प्रबल संभावना है।
चुनाव आयोग की ओर से चार बजे तक के आंकड़ों के अनुसार-
- पश्चिम बंगाल (293):
- भाजपा – 196 आगे, 4 जीती
- तृणमूल कांग्रेस – 86 आगे, 1 जीती
- कांग्रेस – 2 आगे, 0 जीती
- माकपा– 1 आगे, 0 जीती
- अन्य – 3 आगे, 0 जीती
- तमिलनाडु (234):
- टीवीके – 105 आगे, 3 जीती
- डीएमके – 54 आगे, 3 जीती
- एआईएडीएमके – 47 आगे, 0 जीती
- पीएमके – 4 आगे, 4 जीती
- कांग्रेस – 4 आगे, 1 जीती
- असम (126):
- भाजपा – 71 आगे, 11 जीती
- कांग्रेस – 19 आगे, 0 जीती
- बोडो पीपुल्स फ्रंट – 9 आगे, 1 जीती
- असम गण परिषद – 9 आगे, 0 जीती
- एआईयूडीएफ – 1 आगे, 1 जीती
- केरल (140):
- कांग्रेस – 27 आगे, 36 जीती
- आईयूएमएल – 8 आगे, 14 जीती
- केरल कांग्रेस – 1 जीती
- भाकपा – 3 आगे, 5 जीती
- माकपा – 8 आगे, 18 जीती
- पुडुचेरी (30):
- एआईएनआरसी – 2 आगे, 9 जीती
- भाजपा – 2 आगे, 1 जीती
- डीएमके– 3 आगे, 1 जीती
- कांग्रेस – 0 आगे, 1 जीती
- अन्य – 2 आगे, 5 जीते
विधानसभा उपचुनाव के नतीजे-
पांच राज्यों की सात विधानसभा सीटों के उपचुनाव में महाराष्ट्र की बारामती सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सुनेत्रा पवार और राहुरी से भाजपा उम्मीदवार अक्षय कार्डिले, गुजरात के उमरेठ सीट से भाजपा उम्मीदवार हर्षदभाई गोविंदभाई परमार ने जीत दर्ज की है।नगालैंड के कोरीडांग सीट पर भाजपा उम्मीदवार दाओचिर आई. इम्चेन, त्रिपुरा की धर्मनगर सीट पर भाजपा उम्मीदवार जहर चक्रवर्ती ने जीत दर्ज की है। वहीं कर्नाटक के बागलकोट सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार उमेश हुलप्पा ने जीत दर्ज की है, जबकि दावनगेरे दक्षिण सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार सम्राट एस. मल्लिकार्जुन अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार श्रीनिवास पर निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

