गुवाहाटी के चर्चित विलास इन हत्याकांड के आरोपित ने पुलिस पर किया हमला, जवान की पिस्तौल छीनी, एसआई घायल, फरार होने की कोशिश में मारा गया

WhatsApp Channel Join Now
गुवाहाटी के चर्चित विलास इन हत्याकांड के आरोपित ने पुलिस पर किया हमला, जवान की पिस्तौल छीनी, एसआई घायल, फरार होने की कोशिश में मारा गया


गुवाहाटी के चर्चित विलास इन हत्याकांड के आरोपित ने पुलिस पर किया हमला, जवान की पिस्तौल छीनी, एसआई घायल, फरार होने की कोशिश में मारा गया


गुवाहाटी (असम), 04 नवंबर (हि.स.)। गुवाहाटी के होटल 'विलास इन' में पिछले दिनों पांच लोगों की गोली मारकर हत्या करने के आरोपित घनकांत गोगोई को आज तड़के करीब 3ः10 बजे पुलिस ने पिस्तौल छीनकर हिरासत से भागने की कोशिश करने पर मार गिराया।

सात दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद पुलिस ने मंगलवार को घनकांत को कामरूप महानगर जिला के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया । शिवसागर पुलिस घनकांत गोगोई को लेकर गुवाहाटी केंद्रीय कारागार से शिवसागर रवाना हुई।

बताया गया है कि बीच रास्ते आज तड़के लगभग 3.10 बजे फूलपानी सिगार रंगमन ढाबा के पास पुलिस टीम पर हमलाकर घनकांत ने एक पुलिस कर्मी की की पिस्तौल छीनकर फरार होने की कोशिश की। प्राथमिक जानकारी के अनुसार घनकांत के हमले में शिवसागर शहर के सब इंस्पेक्टर देवाशीष शर्मा घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में घनकांत गोगोई मौके पर ही ढेर हो गया।

26 अक्टूबर, 2026 की रात लगभग 9 बजे होटल विलास इन में गोलीबारी की घटना हुई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने रात लगभग 10 बजे आरोपित घनकांत को गिरफ्तार कर लिया था। इस गोलीबारी में भूदेव भराली (65), हेलेना भराली (58), देवर्षि कश्यप (39), रिनिकी कश्यप (30) और नारायण दास (48) की मौत हो गई थी।

इसमें भूदेव भराली और नारायण दास का घर बरपेटा में है। वहीं, हेलेना भराली, देवर्षि कश्यप और रिनिका कश्यप फिलहाल गुवाहाटी के नवीन नगर के निवासी थे, हालांकि, वे भी मूल रूप से बरपेटा के ही रहने वाले थे। गोलीबारी में घायल हुए सत्येंद्र पाठक (43) बरपेटा के रहने वाले हैं। उनका फिलहाल गुवाहाटी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (जीएमसीएच) में इलाज चल रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772004 Articles

Share this story