असम : नलबाड़ी में छह करोड़ की चोरी की दवाएं बरामद

WhatsApp Channel Join Now
असम : नलबाड़ी में छह करोड़ की चोरी की दवाएं बरामद


नलबाड़ी (असम), 24 अक्टूबर (हि.स.)। असम के नलबाड़ी जिले में करीब छह करोड़ रुपये की चोरी की दवाएं बरामद की गई हैं। ये दवाएं गुवाहाटी के सरुसजाई स्थित एक गोदाम से चोरी हुई थीं। पुलिस ने नलबाड़ी जिले के बालिकरिया इलाके में निवारण बर्मन नामक व्यक्ति के घर से दवाओं को जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 अक्टूबर को गुवाहाटी के सरुसजाई स्थित एक गोदाम से दवाओं की चोरी हुई थी। इस घटना के बाद संबंधित दवा कंपनी के एक अधिकारी ने वशिष्ठ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान चोरी की दवाओं का पता नलबाड़ी जिले के बालिकरिया स्थित निवारण बर्मन के आवास पर चला, जहां से उन्हें बरामद किया गया।

बरामद दवाओं की अनुमानित कीमत करीब छह करोड़ बताई गई है। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता और संभावित गिरफ्तारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765847 Articles

Share this story