(असम) नगांव लोस उप चुनाव : दोपहर एक बजे तक 56.35 प्रतिशत मतदान

WhatsApp Channel Join Now
(असम) नगांव लोस उप चुनाव : दोपहर एक बजे तक 56.35 प्रतिशत मतदान


गुवाहाटी, 06 अक्टूबर (हि.स.)। असम की नगांव लोकसभा उप चुनाव के लिए मंगलवार सुबह 7 बजे से मतदान आरंभ हुआ है। दोपहर एक बजे तक 56.35 प्रतिशत मतदान हुआ है। नगांव लोकसभा क्षेत्र नगांव एवं मोरीगांव जिलों में फैली हुई है। मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण माहौल में चल रहा है।अंतिम सूचना मिलने तक कहीं से भी किसी अप्रिय घटना के समाचार नहीं मिले हैं।

नगांव लोकसभा कुल आठ विधानसभा क्षेत्रों में फैली हुई है। चुनाव आयोग के अनुसार धिंग विधानसभा क्षेत्र में 57.01 प्रतिशत, जागीरोड विधानसभा क्षेत्र में 58.13 प्रतिशत, लाहोरीघाट विधानसभा क्षेत्र में 61.48 प्रतिशत, मोरीगांव विधानसभा क्षेत्र में 55.61 प्रतिशत, नगांव-बटद्रवा विधानसभा क्षेत्र में 47.07 प्रतिशत, रहा विधानसभा क्षेत्र में 51.70 प्रतिशत, रूपहीहाट विधानसभा क्षेत्र में 57.97 प्रतिशत और सामागुरी में 58.81 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है।

कुल मतदाताओं में 9,58,595 पुरुष, 9,43,364 महिलाएं और 50 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2,112 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें पांच सहायक मतदान केंद्र भी शामिल हैं। इनमें पांच आदर्श मतदान केंद्र और 335 महिला प्रबंधित मतदान केंद्र हैं। मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कुल 9,664 मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

Share this story