प्रधानमंत्री से मिले असम के सांसद, बाढ़ की स्थिति से कराया अवगत

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री से मिले असम के सांसद, बाढ़ की स्थिति से कराया अवगत


नई दिल्ली, 28 जुलाई (हि.स.)। असम के सांसदों ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की और राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बाढ़ की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, आज असम के सांसदों से मुलाकात की और राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बाढ़ की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। केंद्र सरकार, प्रभावित लोगों की मदद के लिए असम सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है। मैं सभी की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं।

उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से लगातार जारी मूसलाधार बारिश से पूर्वोत्तर क्षेत्र में तबाही मची हुई है। यहां बाढ़ आने से कई परिवार बेघर हो गए हैं। उनका जन-जीवन काफी प्रभावित हुआ है। फिलहाल, जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आर्मी और एयर फ़ोर्स की टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी रखे हुए हैं।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Share this story