मेघालय में 3.1 एवं असम में 2.7 तीव्रता का भूकंप

WhatsApp Channel Join Now
मेघालय में 3.1 एवं असम में 2.7 तीव्रता का भूकंप


मेघालय में 3.1 एवं असम में 2.7 तीव्रता का भूकंप


गुवाहाटी, 28 अक्टूबर (हि.स.)। मेघालय और असम में बुधवार सुबह एक के बाद एक दो मध्यम तीव्रता के दो भूकंप के झटके महसूस किये गये।मेघालय में सुबह 07 बजकर 56 मिनट 06 सेकेंड पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 मापी गई। भूकंप के चलते कहीं से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

भारतीय सिस्मोलॉजी केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र मेघालय के वेस्ट खासी हिल्स जिले में जमीन में 10 किलोमीटर नीचे स्थित था। भूकंप का एपीक सेंटर 25.544 उत्तरी अक्षांश तथा 91.056 पूर्वी देशांत्तर पर स्थित था।

वहीं, असम में आज तड़के 04 बजकर 35 मिनट 44 सेकेंड पर भी 2.7 तीव्रता का महसूस किया गया। यहां भूकंप का केंद्र असम के ग्वालपाड़ा जिले में जमीन के अंदर 5 किलोमीटर नीचे बताया गया है। भूकंप का एपीक सेंटर 26.068 उत्तरी अक्षांश तथा 90.417 पूर्वी देशांत्तर पर स्थित था। भूकंप की तीव्रता काफी कम थी, जिसके चलते अधिकांश लोगों को इसका अहसास नहीं हुआ है।

उल्लेखनीय है कि, समूचा पूर्वोत्तर क्षेत्र भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील इलाका है। यहां पर आए दिन भूकंप के झटके महसूस किये जाते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768087 Articles

Share this story