असम : लामडिंग-बदरपुर पहाड़ी खंड पर मालगाड़ी पटरी से उतरी, ट्रेनों का परिचालन बाधित

WhatsApp Channel Join Now
असम : लामडिंग-बदरपुर पहाड़ी खंड पर मालगाड़ी पटरी से उतरी, ट्रेनों का परिचालन बाधित


गुवाहाटी, 28 नवंबर (हि.स.)। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) के लामडिंग डिवीजन के अंतर्गत आने वाले लामडिंग-बदरपुर सिंगल लाइन पहाड़ी खंड पर, बीती रात ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। पूसीरे के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने शनिवार काे बताया कि यह घटना तब हुई जब बंदरखाल और दामछेड़ा स्टेशनों के बीच चल रही एक मालगाड़ी के ट्रैंकर ट्रेन का एक लोड वैगन के पहिए पटरी से उतर गए।

बहाली का काम जोर-शोर से चल रहा है, लेकिन कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए, इस काम में कुछ समय लग सकता है। पूसीरे द्वारा पहाड़ी रेल खंड में कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है या उनकी यात्रा बीच में ही समाप्त (शॉर्ट-टर्मिनेट) कर दी गई है।

- रद्द की गयी कई ट्रेनें

28 नवंबर की 12504 अगरतला - एसएमबीवी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। 28 नवंबर की 15616 सिलचर - गुवाहाटी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। 28 नवंबर की 15626 अगरतला - देवघर एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। 28 नवंबर की 15641 सिलचर - न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। 28 नवंबर की 15610 सैरांग - गुवाहाटी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। 28 नवंबर की 15611 रंगिया - सिलचर एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। 28 नवंबर की 15650 नारंगी - अगरतला एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गई है। 28 नवंबर की 15649 अगरतला - नारंगी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। 28 नवंबर की 15612 सिलचर - रंगिया एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। 28 नवंबर की 15617 गुवाहाटी - दुर्लभछेड़ा एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। 28 नवंबर की 15615 गुवाहाटी - सिलचर एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।

- शॉर्ट-टर्मिनेट ट्रेनों में

26 नवंबर काे चलने वाली 11665 रानी कमलापति - अगरतला एक्सप्रेस को न्यू हाफलोंग में ही समाप्त (शॉर्ट-टर्मिनेट) कर दिया जाएगा और यह न्यू हाफलोंग से अगरतला के बीच रद्द रहेगी। इसी तरह, 27 नवंबर की 13173 सियालदह - सबरूम कंचनजंघा एक्सप्रेस को लामडिंग में ही रोक दिया जाएगा और यह लामडिंग से सबरूम के बीच रद्द रहेगी। 26 नवंबर की 14038 पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को लामडिंग में ही रोक दिया जाएगा और यह लामडिंग से सिलचर के बीच रद्द रहेगी। 27 नवंबर की 15650 नारंगी - अगरतला एक्सप्रेस को न्यू हाफलोंग में ही रोक दिया जाएगा और यह न्यू हाफलोंग से अगरतला के बीच रद्द रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784546 Articles

Share this story