असम के काजीरंगा में ट्रैवलर-कंटेनर ट्रक की टक्कर, 10 से अधिक लोगों की मौत की आशंका

WhatsApp Channel Join Now
असम के काजीरंगा में ट्रैवलर-कंटेनर ट्रक की टक्कर, 10 से अधिक लोगों की मौत की आशंका


-ट्रैवलर में सवार थे 35 यात्री, अधिकांश के छात्र होने की जानकारी-कई यात्रियों के वाहन में फंसे होने की आशंका, राहत एवं बचाव अभियान जारी

गोलाघाट (असम), 13 नवंबर (हि.स.)। असम के काजीरंगा में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में 10 से अधिक लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। हादसा उस वक्त हुआ जब रंगाजान के पास एक यात्री ट्रैवलर और कंटेनर ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैवलर में कई यात्रियों के फंसे होने की आशंका है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रैवलर (एएस-02एसी-6690) बोकाखात से नगांव की ओर जा रही थी। इसी दौरान उसकी कंटेनर ट्रक (केए-01एटी-0977) से टक्कर हो गई। बताया गया है कि ट्रैवलर में कुल 35 यात्री सवार थे, जिनमें अधिकांश छात्र थे।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैवलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन में कई यात्रियों के फंसे होने की आशंका को देखते हुए स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है।

हादसे में घायल यात्रियों को उपचार के लिए कोहोरा मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मृतकों और घायलों की वास्तविक संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव अभियान जारी है। दुर्घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।--------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776417 Articles

Share this story