अंतरराष्ट्रीय सीमा पर असम पुलिस और बीएसएफ ने 14 घुसपैठियों को रोका

WhatsApp Channel Join Now
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर असम पुलिस और बीएसएफ ने 14 घुसपैठियों को रोका


गुवाहाटी, 16 मई, (हि.स.)। असम में नई सरकार के गठन के बाद बांग्लादेश से लगी हुई अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया गया है। असम पुलिस तथा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने संयुक्त अभियान चलाकर 14 कथित घुसपैठियों को भारत में प्रवेश करने से रोक दिया।

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार काे सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि सीमा पर तैनात जवान लगातार निगरानी कर रहे हैं और घुसपैठ की हर कोशिश को विफल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि असम पुलिस और बीएसएफ के सतर्क जवानों ने 14 घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें सीमा पर ही रोक दिया।

मुख्यमंत्री ने जवानों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में अवैध घुसपैठ के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

उल्लेखनीय है कि, इससे एक दिन पहले 14 मई को भी मुख्यमंत्री ने जानकारी दी थी कि असम पुलिस और बीएसएफ ने 12 कथित घुसपैठियों को असम में प्रवेश करने से पहले ही पकड़कर उनकी कोशिश नाकाम कर दी थी।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

Share this story