(लीड) असम चुनाव में भाजपा गठबंधन ने 126 में से 102 सीटों पर दर्ज की जीत

WhatsApp Channel Join Now
(लीड) असम चुनाव में भाजपा गठबंधन ने 126 में से 102 सीटों पर दर्ज की जीत


गुवाहाटी, 04 मई (हि.स.)। असम प्रदेश विधानसभा चुनाव 2026 में भाजपा गठबंधन ने 102 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जनादेश हासिल किया है। कांग्रेस पार्टी ने भी लगातार तीन बार 2001, 2006 और 2011 में विधानसभा में जीत हासिल की थी, लेकिन कभी भी इस तरह का जनादेश उसे नहीं मिला था। लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करते हुए भाजपा ने अपने कार्यों के जरिए सत्ता विरोधी बातों को सत्ता समर्थन लहर के रूप में बदलकर ऐतिहासिक जनादेश हासिल किया है।

चुनाव आयोग के मुताबिक भाजपा ने 126 में से 82 सीटें जीतकर रिकॉर्ड काम किया है। भाजपा गठबंधन में शामिल अगप और बीपीएफ ने भी 10-10 सीटों पर जीत हासिल की है।

कांग्रेस पार्टी के खाते में 19 सीटें आई हैं। सबसे बुरी स्थिति एआईयूडीएफ है, जिसे महज दो सीटें मिली हैं तथा राइजर दल ने कांग्रेस गठबंधन में शामिल होकर अपनी सीटों को एक से बढ़ाकर दो कर लिया है, जबकि टीएमसी भी असम में एक सीट पर जीत हासिल करने में सफल हुई है।

2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को असम में 37.81 प्रतिशत के आसपास मत मिल हैं, जबकि कांग्रेस को 29.84 प्रतिशत मत प्राप्त हुए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

Share this story