असम में भाजपा को अपने दम पर मिला पूर्ण बहुमत

WhatsApp Channel Join Now
असम में भाजपा को अपने दम पर मिला पूर्ण बहुमत


गुवाहाटी, 04 अप्रैल (हि.स.)। असम प्रदेश विधानसभा चुनाव 2026 में भाजपा को अकेले दम पर पूर्ण बहुमत मिल गया है। भाजपा लगातार तीसरी बार राज्य में सरकार बनाने जा रही है। हालांकि भाजपा गठबंधन के तहत चुनावी में उतरी थी। भाजपा अकेले राज्य की 126 में से 65 सीटें जीत चुकी है, जबकि 17 सीटों पर अभी भी आगे चल रही है। ऐसे में भाजपा 82 सीटें जीतती हुई दिखाई दे रही है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा अगप, बीपीएफ के साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतरी थी। भाजपा की सहयोगी पार्टी अगप 5 सीटें जीत चुकी है तथा 5 सीटों पर आगे चल रही है। बीपीएफ भी 7 सीटें जीत चुकी है, जबकि 3 सीटों पर आगे चल रही है। ऐसे में भाजपा और सहयोगी पार्टियों को 102 सीटें मिलती दिखाई दे रही है।

वहीं, मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस 7 सीटें जीत चुकी है, जबकि 12 सीटों पर आगे चल रही है। ऐसे में कांग्रेस 19 सीटें जीतती दिखाई दे रही है, जबकि एआईयूडीएफ 1 सीट जीत चुकी है तथा 1 सीट पर आगे चल रही है। राइजर दल एक सीट जीत चुकी है तथा 1 सीट पर आगे चल रही है। टीएमसी के टिकट पर भी एक उम्मीदवार ने जीत हासिल की है।

चुनाव आयोग द्वारा घोषित आधिकारिक परिणामों के अनुसार 126 सीटों में से 87 सीटों के परिणाम सामने आ गए हैं। वहीं, 39 सीटों का परिणाम आना बाकी है।

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

Share this story