अमृतपाल को पंजाब ले जाने के लिए डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल पहुंची पंजाब पुलिस की टीम

WhatsApp Channel Join Now
अमृतपाल को पंजाब ले जाने के लिए डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल पहुंची पंजाब पुलिस की टीम


डिब्रूगढ़ (असम), 20 नवंबर (हि.स.)। डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद लाेकसभा सांसद व कट्टरपंथी खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब ले जाने के लिए पंजाब पुलिस की एक टीम बीते गुरुवार को डिब्रूगढ़ पहुंची थी। आज अमृतपाल को लेकर टीम पंजाब के लिए रवाना हो रही है। उसकी मेडिकल जांच जेल में ही की गयी है।

जानकारी के अनुसार, पंजाब पुलिस की एक टीम अमृतसर ग्रामीण एसएसपी के नेतृत्व में 5 पुलिसकर्मियों के साथ डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल पहुंची। टीम वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को अमृतसर, पंजाब ले जाने के लिए आई है।

सूत्रों के अनुसार, डिब्रूगढ़ से दिल्ली के लिए आज दोपहर 2:40 बजे उड़ान भरने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से अमृतपाल सिंह को पंजाब ले जाने की योजना है।

मालूम हो कि 8 नवंबर को उनकी दादी चौरन कौर (84) के निधन के बाद अमृतसर की एक अदालत ने अमृतपाल सिंह को अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक दिन की पैरोल दी थी।

अमृतपाल सिंह को पंजाब में गिरफ्तार करने के बाद 23 अप्रैल, 2023 से असम के डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में रखा गया है। पैरोल की अवधि पूरी होने के बाद पुनः अमृतपाल को डिब्रूगढ़ ले जाने की सूत्रों ने जानकारी दी है।

सुरक्षा के मद्देनजर डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल और हवाई अड्डे के आसपास कड़े इंतजाम किए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Satish Rai

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780238 Articles

Share this story