असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात
नई दिल्ली, 30 मई (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इस मुलाकात की जानकारी साझा की। पीएमओ की ओर से जारी पोस्ट में कहा गया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की।
मुख्यमंत्री सरमा ने एक्स पर पोस्ट किया, “आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर मैं स्वयं को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैंने उन्हें असम में एनडीए 3.0 सरकार के तहत हमारी प्रगति के बारे में जानकारी दी, उनके निरंतर समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया और आने वाले वर्षों में उनके निरंतर आशीर्वाद और मार्गदर्शन की कामना की।”
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

