असम में बाढ़ और राहत कार्यों काे लेकर सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने अमित शाह से की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
असम में बाढ़ और राहत कार्यों काे लेकर सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने अमित शाह से की मुलाकात


गुवाहाटी, 24 अगस्त (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बीती रात मुलाकात कर राज्य में बाढ़ के बाद उत्पन्न स्थिति और चलाए जा रहे राहत कार्यों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने सोशल मीडिया फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर असम में बाढ़ की स्थिति और पुनर्वास प्रक्रिया की ताजा स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी, साथ ही असम से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की।

उन्होंने कहा कि असम में बाढ़ के पूरे समय के दौरान उन्होंने हमारे साथ निरंतर संपर्क बनाए रखा और स्थिति की पूरी निगरानी की, साथ ही आने वाले समय में जनता को सामान्य जीवन की ओर लौटाने के लिए भारत सरकार का पर्याप्त समर्थन सुनिश्चित किया।

उनसे हुई प्रत्येक बैठक की तरह इस बातचीत में भी उन्होंने सभी छोटे-छोटे मामलों पर गंभीरता से ध्यान दिया और विशेष रूप से सुरक्षित, स्थिर असम के प्रति उनकी अटूट जिम्मेदारियों ने हमें प्रेरित किया। उनके मूल्यवान मार्गदर्शन और हमेशा से मिल रहे मजबूत समर्थन के लिए हार्दिक धन्यवाद।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

Share this story