असम : कछार में 57.5 करोड़ की याबा टैबलट्स बरामद, दो गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
असम : कछार में 57.5 करोड़ की याबा टैबलट्स बरामद, दो गिरफ्तार


कछार (असम), 15 अक्टूबर (हि.स.)। कछार पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद करने के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों से पुलिस सघन पूछताछ कर रही है।

कछार पुलिस मुख्यालय द्वारा गुरुवार काे दी गयी जानकारी के अनुसार, उधारबंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत उधाबंद बाईपास के पास बीती रात 'पांच माइल' इलाके में नशीले पदार्थों के खिलाफ एक अभियान चलाया गया। इस दौरान एक ट्रक को रोका गया, जिसकी तलाशी में एक गुप्त खाने से 2.30 लाख (कुल वजन 24.589 किलो) याबा टैबलेट बरामद किया गया। बरामद याबा टैबलेट्स की कीमत 57.5 करोड़ रुपये आंकी गयी है।

इस मामले में दो लोगों को पकड़ा गया है। जिनकी पहचान सचिन तोमर (28, जसराना, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश) और रोहित यादव (21, बोरापुर, थाना मोतीझील, ग्वालियर, मध्य प्रदेश) के रूप में की गयी है।

बताया गया है कि जब्त ट्रक पड़ोसी राज्य से आ रहा था। फिलहाल, इस मामले में संपर्कों का पता लगाने के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761236 Articles

Share this story