असम : कछार में एक करोड़ की संदिग्ध याबा टैबलेट जब्त, एक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
असम : कछार में एक करोड़ की संदिग्ध याबा टैबलेट जब्त, एक गिरफ्तार


कछार (असम), 14 सितंबर (हि.स.)। असम के कछार जिले में पुलिस ने विशेष सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10,000 संदिग्ध याबा टैबलेट बरामद की हैं। बरामद टैबलेट का कुल वजन करीब 1.309 किलो और अनुमानित बाजार मूल्य लगभग एक करोड़ बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान कैलैन थाना क्षेत्र के भोइरबपुर पार्ट-I निवासी जयरुल इस्लाम (23) के रूप में हुई है। उसे गुमराह बाजार से एक अभियान के दौरान पकड़ा गया।

पुलिस ने बताया कि संदिग्ध याबा टैबलेट आरोपित के पास लाल रंग के कैरी बैग से बरामद की गईं। बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि प्रतिबंधित पदार्थ कहां से लाया गया था तथा इसे कहां पहुंचाया जाना था।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

Share this story