असम के कछार में 168 करोड़ रुपये की 5.60 लाख याबा टैबलेट संग एक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
असम के कछार में 168 करोड़ रुपये की 5.60 लाख याबा टैबलेट संग एक गिरफ्तार


कछार (असम), 27 अगस्त (हि.स.)। असम के कछार जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 168 करोड़ की 5.60 लाख याबा टैबलेट जब्त की हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई लखीपुर के जुजांग पहाड़ इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर की।

पुलिस के अनुसार, मणिपुर की ओर से आ रहे एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक से भारी मात्रा में याबा टैबलेट बरामद हुईं। बरामद नशीली गोलियों की अनुमानित कीमत करीब 168 करोड़ रुपये बताई गई है।

मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में नशीली गोलियां कहां से लाई गई थीं और इन्हें कहां पहुंचाया जाना था।

पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए भी जांच की जा रही है।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

Share this story