असम की 126 सीटों पर मतगणना शुरू, 40 मतदान केंद्रों पर सबसे पहले गिने जा रहे पोस्टल बैलट

WhatsApp Channel Join Now
असम की 126 सीटों पर मतगणना शुरू, 40 मतदान केंद्रों पर सबसे पहले गिने जा रहे पोस्टल बैलट


गुवाहाटी, 04 मई (हि.स.)। कड़ी सुरक्षा के बीच आज पोस्टल बैलटों की मतगणना के साथ असम विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती सुबह आठ बजते ही आरंभ हो गई। असम के 40 मतगणना केंद्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 8 बजे से मतगणना प्रक्रिया शुरू हुई। राज्य के 126 विधानसभा क्षेत्रों के 722 उम्मीदवारों के भाग्य का आज निर्णय होगा।

नौ अप्रैल को एक ही चरण में राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था। इस बार राज्य में पहली बार रिकॉर्ड 85.5 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बार सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 90 सीटें, असम गण परिषद (अगप) ने 26 सीटें, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने 11 सीटें, कांग्रेस ने 99 सीटें, असम जातीय परिषद (अजाप) ने 10 सीटें, राइजर दल ने 13 सीटें, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने 19 सीटें, यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) ने 17 सीटें, सीपीआई ने 5 सीटें, नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने 2 सीटें, अखिल भारतीय संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (एआईयूडीएफ) ने 27 सीटें, तृणमूल कांग्रेस ने 23 सीटें, आम आदमी पार्टी (आआपा) ने 20 सीटें, सीपीआई (एम) ने 2 सीटें, सीपीआई (एमएल) ने 2 सीटें, ऑल पार्टी हिल लीडर्स कॉन्फ्रेंस (एपीएचएलसी) दल ने 2 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। साथ ही 259 उम्मीदवारों ने निर्दलीय के रूप में प्रतिस्पर्धा किया है। मतगणना केंद्रों पर सुबह से ही भारी भीड़ देखी जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

Share this story