मतदान से 24 घंटे पहले उदालगुड़ी में कांग्रेस उम्मीदवार सुरेन दैमारी ने नामांकन वापस लिया

WhatsApp Channel Join Now
मतदान से 24 घंटे पहले उदालगुड़ी में कांग्रेस उम्मीदवार सुरेन दैमारी ने नामांकन वापस लिया


उदालगुड़ी (असम), 08 अप्रैल (हि.स.)। मतदान से महज 24 घंटे पहले एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में कांग्रेस उम्मीदवार सुरेन दैमारी ने उदालगुड़ी निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन वापस ले लिया, जिससे पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दैमारी ने न केवल चुनावी मैदान से हटने का निर्णय लिया, बल्कि कांग्रेस पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया, जिससे मतदान पूर्व क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति में हलचल तेज हो गई है।

अपने फैसले के बाद दैमारी ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि पार्टी “मियां समुदाय की रक्षक” है और इसे “गद्दार” तथा “प्रवंचक” करार दिया।

इस अचानक फैसले से स्थानीय राजनीतिक परिदृश्य में हलचल मच गई है और विभिन्न दलों व राजनीतिक विश्लेषकों की नजर अब इसके संभावित प्रभाव पर टिकी हुई है।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

Share this story