पीएम मोदी 30 को नमो ऐप के जरिए असम के लोगों से करेंगे सीधा संवाद

WhatsApp Channel Join Now
पीएम मोदी 30 को नमो ऐप के जरिए असम के लोगों से करेंगे सीधा संवाद


गुवाहाटी, 27 मार्च (हि.स.)। असम विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में जनसंपर्क को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 30 मार्च को “नमो ऐप” के माध्यम से असम के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

भाजपा के अनुसार, प्रधानमंत्री इस बीच विभिन्न जनसभाओं के जरिए जनता से जुड़ रहे हैं और अब यह डिजिटल संवाद अभियान उनके जनसंपर्क को और व्यापक बनाएगा। इस पहल के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम नागरिक भी सीधे प्रधानमंत्री से जुड़ सकेंगे।

राज्य भाजपा ने सभी कार्यकर्ताओं और असम के नागरिकों से अपील की है कि वे “नमो ऐप” डाउनलोड कर उसमें पंजीकरण करें, ताकि इस विशेष और इंटरएक्टिव कार्यक्रम का हिस्सा बन सकें। ऐप डाउनलोड करने के लिए इच्छुक व्यक्ति 1800-209-0920 पर मिस्ड कॉल भी दे सकते हैं।

भाजपा ने इस डिजिटल संवाद को एक अनूठी पहल बताते हुए लोगों से इसमें सक्रिय भागीदारी करने का आग्रह किया है, ताकि प्रधानमंत्री के साथ उनका सीधा संवाद स्थापित हो सके।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

Share this story