चुनाव 26: गुवाहाटी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो

WhatsApp Channel Join Now
चुनाव 26: गुवाहाटी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो


गुवाहाटी, 28 मार्च (हि.स.)। असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को गुवाहाटी पहुंचने के बाद रोड शो किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोगाें ने उनका जोरदार स्वागत किया।

केंद्रीय गृहमंत्री ने मध्य गुवाहाटी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विजय गुप्ता के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। यह रोड शो आर्य विद्यापीठ महाविद्यालय से शुरू होकर नेपाली मंदिर तक आयोजित की गई थी।

इस रोड शो काे क्षेत्र में भाजपा की ताकत का बड़ा प्रदर्शन माना जा रहा है। इस दाैरान पार्टी समर्थक के साथ ही जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे मार्ग में लोगों ने हाथ हिलाकर और नारे लगाकर केंद्रीय गृहमंत्री का अभिनंदन किया।

अमित शाह का यह दौरा असम में भाजपा के चुनाव अभियान को और गति देने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जिसके तहत वे विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार अभियान को तेज कर रहे हैं।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

Share this story