वरिष्ठ पत्रकार अशोक टण्डन ने आरके सिन्हा के निधन पर जताया शोक, कहा- व्यक्तिगत क्षति हुई

WhatsApp Channel Join Now
वरिष्ठ पत्रकार अशोक टण्डन ने आरके सिन्हा के निधन पर जताया शोक, कहा- व्यक्तिगत क्षति हुई


नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (हि.स.)। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मीडिया सलाहकार एवं वरिष्ठ पत्रकार अशोक टण्डन ने भाजपा के संस्थापक सदस्य और एसआईएस के मालिक आरके सिन्हा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने उनके निधन को अपनी व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा कि वे उन्हें सदैव अपना परम मित्र मानते रहे हैं।अपने शोक संदेश में टण्डन ने कहा, हम सबके प्रेरणास्रोत एवं भारत माता के अनन्य भक्त आदरणीय सिन्हा साहब के निधन की दुखद खबर से मुझे व्यक्तिगत क्षति पहुंची है। मैंने सदैव उन्हें अपना परम मित्र माना है। उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर परिवार के सभी सदस्यों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।टण्डन ने अपने संदेश का समापन ‘ओम शांति, ओम’ के साथ करते हुए दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / सौरव राय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769943 Articles

Share this story