शिवसेना-यूबीटी सांसद अरविंद सावंत और पूर्व सांसद सुभाषिनी अली का सीजेपी को समर्थन

WhatsApp Channel Join Now
शिवसेना-यूबीटी सांसद अरविंद सावंत और पूर्व सांसद सुभाषिनी अली का सीजेपी को समर्थन


नई दिल्ली, 09 जुलाई (हि.स.)। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की पूर्व सांसद सुभाषिनी अली ने गुरुवार को जंतर-मंतर पहुंच कर सोशल मीडिया अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के पिछले 20 दिनों से जारी विरोध-प्रदर्शन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

सीजेपी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने एक्स पर लिखा, सांसद अरविंद सावंत और पूर्व सांसद सुभाषिनी अली का इस आंदोलन में शामिल होना छात्रों के संघर्ष को और मजबूती देता है। छात्र समूह की तरफ से उन्हें धन्यवाद।

उल्लेखनीय है कि देशभर के छात्र विभिन्न मुद्दों और प्रशासनिक विफलताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं। विपक्ष के कई नेताओं का इस आंदोलन को समर्थन मिल रहा है।

वहीं, पिछले 12 दिनों से अनशन पर बैठे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक और यहां एकत्रित छात्र समूह का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं और जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग इस्तीफा नहीं देते, तब तक उनका यह शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Share this story